- 157 Posts
- 132 Comments
आज खड़ी बोली की कविता के प्रारम्भिक उन्नायकों में से एक अयोध्या सिंह उपाध्याय हरिऔध की 56 वीं पुण्य तिथि है। आज ही के दिन 16 मार्च सन 1947 को हरिऔध ने हमसे विदा ले ली। हिंदी आपने हिंदी खड़ी बोली को ‘प्रियप्रवास’ के रूप में पहला तत्समनिष्ठ महाकाव्य दिया और ‘चोखे चौपदे’, तथा ‘चुभते चौपदे’ के माध्यम से उर्दू को भी खड़ी बोली में किया। कशी हिन्दू विश्वविद्यालय के अवैतनिक हिंदी अध्यापक के रूप में उन्होंने कबीर रचनावली का सम्पादन करते हुए एक महत्त्वपूर्ण ग्रन्थ सिद्यार्थियों और शिक्षकों हेतु प्रस्तुत किया।श्री सूर्यकांत त्रिपाठी निराला के शब्दों में हरिऔध जी का महत्त्व और अधिक स्पष्ट हो जाता है- इनकी यह एक सबसे बड़ी विशेषता है कि ये हिन्दी के सार्वभौम कवि हैं। खड़ी बोली, उर्दू के मुहावरे, ब्रजभाषा, कठिन-सरल सब प्रकार की कविता की रचना कर सकते हैं। प्रस्तुत है एक बूंद नामक उनकी एक प्रसिद्ध कविता जो मैंने बाल्यकाल में पढ़ी थी——–
एक बूँद ज्यों निकल कर बादलों की गोद से। दैव मेरे भाग्य में क्या है बढ़ा। बह गयी उस काल एक ऐसी हवा। लोग यों ही है झिझकते, सोचते। |
Read Comments